{"_id":"6af9c978f6b8bc040f0bb424","slug":"stubble-and-wood-smoke-are-the-primary-contributors-to-delhi-toxic-air-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163389-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली की जहरीली हवा के लिए पराली और लकड़ी का धुआं सबसे बड़ा जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली की जहरीली हवा के लिए पराली और लकड़ी का धुआं सबसे बड़ा जिम्मेदार
विज्ञापन
पीएम 2.5 प्रदूषण में 37.1 फीसदी हिस्सेदारी, वाहन 17.2 प्रतिशत योगदान के साथ दूसरे स्थान पर
कचरा जलाने और रासायनिक प्रक्रियाओं से भी बढ़ रहा प्रदूषण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा के लिए केवल सड़कों पर दौड़ते वाहन ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि पराली, लकड़ी और अन्य ठोस जैव ईंधन का धुआं भी प्रदूषण बढ़ा रहा है। रविवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रियल टाइम आंकड़ों में प्रदूषण के स्रोतों की तस्वीर सामने आई। इसके अनुसार, पीएम 2.5 प्रदूषण में सबसे अधिक 37.1 फीसदी हिस्सेदारी पराली, लकड़ी और अन्य ठोस जैव ईंधन जलाने से निकलने वाले धुएं की रही। वहीं, वाहन 17.2 फीसदी योगदान के साथ दूसरे सबसे बड़े स्रोत रहे।
सीपीसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रदूषण में 22 फीसदी हिस्सेदारी सेकेंडरी ऑर्गेनिक कणों की रही। ये कण हवा में मौजूद गैसों की रासायनिक प्रतिक्रियाओं से बनते हैं। वहीं, सेकेंडरी इनऑर्गेनिक कणों का योगदान 9.6 फीसदी दर्ज किया गया। इसमें अमोनिया की हिस्सेदारी 3.8, नाइट्रेट की 3.4 और सल्फेट की 2.5 फीसदी रही। इससे स्पष्ट है कि प्रदूषण केवल सीधे धुआं छोड़ने वाले स्रोतों से ही नहीं, बल्कि वातावरण में होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं से भी बढ़ता है।
कचरा और प्लास्टिक जलाने से भी बिगड़ रही हवा
अधिकारी के अनुसार, नगर निगम के कचरे के साथ प्लास्टिक और रबर जलाने से पीएम 2.5 प्रदूषण में 5.5 फीसदी योगदान रहा। मिक्स्ड कम्बशन से 4.3 फीसदी, खनिज धूल और राख से दो फीसदी, पटाखों से 1.6 फीसदी और औद्योगिक गतिविधियों से 0.6 फीसदी प्रदूषण दर्ज किया गया। ऐसे में दिल्ली की हवा सुधारने के लिए वाहनों के साथ-साथ कचरा और जैव ईंधन जलाने पर भी प्रभावी रोक जरूरी है।