फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action taken for negligence in preparations of Janmashtami in Delhi eight policemen suspended

Delhi: दिल्ली में जन्माष्टमी की तैयारियों में लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई, आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sat, 16 Aug 2025 10:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 10:52 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पोस्ट से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Strict action taken for negligence in preparations of Janmashtami in Delhi eight policemen suspended
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा में सेंध के बाद अब जन्माष्टमी की सुरक्षा में भारी लापरवाही सामने आई है। रविवार को यूजीआर का उद्घाटन करने के लिए प्रधान मंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे नए पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह को इस्कॉन टेंपल पर तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी से गायब मिले।उन्होंने नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

 

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने को आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रोहिणी सेक्टर-37 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूजीआर का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लेने के लिए शनिवार को पुलिस आयुक्त अचानक रोहिणी पहुंच गए। जन्माष्टमी होने की वजह से वह सेक्टर-25 रोहिणी स्थित इस्कॉन टेंपल पर भी गए। जहां उन्होंने लोगों की भीड़भाड़ और अव्यवस्था देखी। वहां पर उन्हें कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखा। पूछताछ में पता चला कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था में 28 पुलिसकर्मी तैनात थे। सुरक्षा का जिम्मा शाहबाद डेयरी थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी महेंद्र कुमार का है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी को ड्यूटी प्वॉइंट से गायब सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया। निर्देश का पालन करते हुए जिला पुलिस उपायुक्त ने अतिरिक्त थाना प्रभारी, उप निरीक्षकों समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed