{"_id":"58a88e484f1c1b0d4cd841d6","slug":"streets-will-be-closed-today-for-a-marathon-five-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मैराथन के लिए पांच घटें बंद रहेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मैराथन के लिए पांच घटें बंद रहेंगी सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में सुरक्षित और स्वस्थ फरीदाबाद का संदेश देने के लिए आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। फरीदाबाद पुलिस और नवचेतना ट्रस्ट संयुक्त रूप से इसका आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें तकरीबन 40 हजार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको ध्यान में रख पुलिस ने तमाम बंदोबस्त किए हैं। रविवार सुबह छह से 11 बजे तक बाईपास सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके लिए पुलिस ने शनिवार को रिहर्सल भी की।
विज्ञापन
पहली बार फरीदाबाद में इतने बड़े स्तर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन 21 किलोमीटर, 11 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की श्रेणी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
करीब 7500 महिलाओं के अलावा शहर के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर, हरियाणवी सिंगर एमडी और केडी भी मौजूद रहेंगे।
बतौर मुख्यातिथि युवा एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा और विधायक मूलचंद शर्मा मौजूद रहेंगे। मैराथन में प्रथम आने वाले धावक को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी ने बताया कि मैराथन