फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   storms in delhi ncr mercury dips cool weather rain likely to happen

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी हवाओं के बाद रिमझिम बरसात, बदला मौसम का मिजाज

Mon, 13 May 2019 09:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 May 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
storms in delhi ncr mercury dips cool weather rain likely to happen
फाइल फोटो

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लगातार गर्मी और तापमान बढ़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सोमवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अगले दो दिन से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई रात से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र पर होने की संभावना है।

विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार के  मुकाबले अधिक दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.8 दर्ज हुआ है। सोमवार दोपहर तीन बजे से पहले तक तीखी धूप के कारण भीषण गर्मी रही। इसके बाद धूल भरी हवाएं चलने से लू के थपेड़े लगते रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और तेज धूल भरी आंधी चली। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी धूल भरी हवाएं चलेंगी। साथ ही बादल गरजने की संभावना है। 15 मई को धूल भरी आंधी-गर्जन वाले बादल के साथ बिजली कड़कने व तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 16 मई को हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। अगले 2 दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों में धूल उड़ाती हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed