फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Weather forecast Today: IMD Alert Rain in Delhi, Storm And Rain Provided Relief From Heat Wave

Weather : आंधी-बारिश ने दिलाई जानलेवा गर्मी से राहत, दिल्ली का पारा 4 डिग्री गिरा; फिलहाल रहने वाला है सुकून

Sat, 22 Jun 2024 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 06:25 AM IST
सार

Weather in Delhi Today Rain : मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी सुबह से बादल छाये हुए हैं। 

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather forecast Today: IMD Alert Rain in Delhi, Storm And Rain Provided Relief From Heat Wave
बारिश की खुशी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ शुक्रवार को हल्की बारिश होने से तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।  मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि यूपी के दक्षिणी भाग में लू जैसी स्थिति बनी हुई है, पर तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। इससे पारे में गिरावट आई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कुछ दिनों से 32 डिग्री के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे। 
विज्ञापन


भीषण गर्मी से पूरे उत्तर भारत को मिली निजात
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में उत्तर भारत को जानलेवा गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री  तक रहा। देश में सबसे ज्यादा तापमान 43.8 डिग्री हरियाणा के सिरसा में रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। इससे उत्तराखंड व पूर्वी यूपी में सात दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है।


उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 23-25 जून तक व पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में 24 व 25 जून को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में पूर्वी यूपी और छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के छह जिलों में मानसून पहुंच गया है। लू और गर्मी की चपेट में आने से 48 घंटे के दौरान देशभर में 40 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed