फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stole a 113-gram gold parcel by unzipping the bag.

Delhi NCR News: बैग की चेन खोलकर उड़ाया था 113 ग्राम सोने का पार्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
करोलबाग थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर चोर को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
करोलबाग बाग थाना पुलिस ने महज कुछ दिनों में 14 कैरेट सोने के आभूषणों से भरे पार्सल की चोरी का सनसनीखेज मामला सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान भरत उर्फ गुड्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 112.82 ग्राम वजन वाले 14 कैरेट सोने के आभूषणों से भरा चोरी का पार्सल भी बरामद किया है। आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों में कीमती सामान ले जा रहे लोगों पर नजर रखकर वारदात करता था।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को करोल बाग थाना पुलिस को चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पटपड़गंज स्थित श्री बालाजी कंपनी में कार्यरत है। 30 जुलाई को उसने करोल बाग के बीडनपुरा स्थित गनुन लॉजिस्टिक्स से 14 कैरेट सोने के आभूषणों का पार्सल लेकर गली नंबर-10 में डिलीवरी के लिए निकला। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैकपैक की चेन खोलकर पार्सल चोरी कर लिया। गंतव्य पर पहुंचने पर उसे चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed