{"_id":"bf772b29991fe74a0bd39b5512f15323","slug":"still-confusion-to-take-timing-of-oath-ceremony-of-arvinid-kejrial","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमंजस! कब श्ापथ्ा लेंगे अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमंजस! कब श्ापथ्ा लेंगे अरविंद केजरीवाल
अखिलेश कुमार, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। यह तो तय है, लेकिन कब लेंगे यह तय नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
पहले शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को होना था लेकिन अब फिर 29 दिसंबर को होने की ख्ाबरें आ रही हैं। दरअसल इसे लेकर अभी असमंजस बना हुआ है कि अरविंद केजरीवाल कब श्ापथ्ा लेंगे।
उपराज्यपाल निवास के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार का जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) 26 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर रहा है। तैयारी पूरी नहीं होने पर 29 दिसंबर को समारोह कराए जाने की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
यह तय है कि विधानसभा का सत्र पांच दिन का होगा और तीसरे दिन अरविंद केजरीवाल को बहुमत सिद्ध करना होगा। यहां उन्हें कांग्रेस विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के समर्थन देने को लेकर चल रही खींचतान को देखते हुए यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि अगर बहुमत सिद्ध करने की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के नेता नदारद हो गए तो केजरीवाल को सरकार बनाने में दिक्कत आ सकती है। सूत्रों ने बताया कि एक जनवरी से विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी है।
एक जनवरी को विधायकों की शपथ, दो जनवरी को विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव और तीन जनवरी को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल विश्वास मत सिद्ध करेंगे। 4 जनवरी को शनिवार व पांच जनवरी को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी।
6 जनवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और 7 जनवरी को उसे पास कराया जाएगा। विधानसभा सूत्रों के अनुसार सत्र बुलाए जाने का फैसला पूरी तरह से कैबिनेट पर निर्भर करता है। कैबिनेट की सिफारिश पर उपराज्यपाल सत्र बुलाते हैं। इस बार सत्र पांच दिन का होगा।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद तीन दिन का समय सत्र की तैयारी के लिए चाहिए। विधानसभा ने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस विधायकों के लिए एक तरफ की 38 सीटें तय करने का फैसला किया है, जबकि दूसरी ओर भाजपा के विधायक बैठेंगे। हालांकि किस सीट पर कौन बैठेगा, यह अभी तय नहीं है।