Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Still a chance to appear for DU UG-PG semester exams; fees can also be submitted.

Delhi NCR News: डीयू यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं में बैठने का अब भी मौका, फीस जमा कर पाएंगे मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा शाखा ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवंबर तक बढ़ाई
विज्ञापन

-लेट फीस के साथ 25 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण, पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी
-परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही दिक्कत के कारण कई छात्र पंजीकरण नहीं कर सके हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने से चूके छात्रों के पास अब भी परीक्षा में बैठने का मौका है। दरअसल, परीक्षा शाखा ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई थी। वहीं, लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। पहले इसके लिए 22 नवंबर तक का समय दिया गया था।
विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय तक अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे। खासकर ऐसे छात्र, जिन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करने या कॉलेज से फॉर्म सत्यापित कराने में देरी हो रही थी, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिल सकेगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 16 नवंबर 2026 तक कुल 2,55,243 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 83,302 छात्रों के आवेदन कॉलेज की ओर से सत्यापित किए जा चुके हैं, जबकि 1,61,774 छात्रों के आवेदन का सत्यापन अभी लंबित है। इसके अलावा 9,990 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन परीक्षा फॉर्म पूरा नहीं भरा है। आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में छात्रों को अभी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी बाकी है। ऐसे विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरकर आवेदन पूरा करें। मालूम हो कि अब भी काफी विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने में आ रही दिक्कत के कारण फॉर्म नहीं भर सके हैं।
विज्ञापन

कॉलेज वेरिफिकेशन भी जरूरी : परीक्षा फॉर्म भरने के बाद कॉलेज स्तर पर आवेदन का सत्यापन भी महत्वपूर्ण है। केवल रजिस्ट्रेशन कराने से प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी, छात्रों को आवेदन का स्टेटस नियमित रूप से चेक करना चाहिए और यदि वेरिफिकेशन लंबित है तो संबंधित कॉलेज से संपर्क करना चाहिए। आवेदन पूरा करने के बाद उसकी स्थिति जरूर जांच लें, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। मालूम हो कि डीयू में पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षाओं की शुरुआत 4 दिसंबर से होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article