फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Step-uncle raped niece, victim ran away from home

सौतेले मामा ने किया भांजी से रेप, डर की वजह से भागी पीड़िता

Thu, 01 Oct 2015 10:37 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Step-uncle raped niece, victim ran away from home

सौतेले मामा ने भांजी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। मामा के डर से वह घर से भाग गई। दो सहेलियां भी उसके साथ ही घर छोड़ हरिद्वार भाग गईं। जब उन्हें लगा कि मामा चला गया होगा तो वह लौट रही थीं।

विज्ञापन


इस बीच सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों को दादरी स्टेशन से बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने अपहरण के मामले को दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धाराओं में तरमीम कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन


एसएसपी किरन एस ने बताया 22 सितंबर को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज से कक्षा आठ की तीन छात्राएं एक साथ गायब हो गईं थी। बुधवार देर शाम किसी ने इंस्पेक्टर समरजीत सिंह को सूचना दी कि तीन किशोरी दादरी स्टेशन पर घूम रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौतेला मामा आया था घर

Step-uncle raped niece, victim ran away from home

पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों छात्राओं को थाने ले आई। छात्राओं ने बताया कि सूरजपुर में रहने वाली एक छात्रा की पांच साल पहले मां की मौत हो गई थी। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली।


सौतेली मां का भाई (हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी) अकसर उनके घर आता था। करीब 15 दिन पहले उसका सौतेला मामा आया था। अकेला पाकर उसके सौतेले मामा ने दो बार दुष्कर्म किया था।

जिससे वह डर गई थी और इस घटना को उसने अपनी दो दोस्तों को बताया था। वहीं से दर्द का बहाना बताकर भागकर तीनों ही दादरी से वाया ट्रेन दिल्ली तथा हरिद्वार चली गई थीं। इसके बाद जब उन्हें लगा कि मामा चला गया होगा तो वापस लौट रही थीं।

सौतेले मामा और मां ने काटा था स्कूल में बवाल

Step-uncle raped niece, victim ran away from home

छात्राओं के गायब होने के बाद सौतेले मामा ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए अपने द्वारा की गई घटना को स्कूल के अध्यापक पर थोप दिया। आरोपी लगातार पुलिस पर दबाव बना रहा था कि वह शिक्षक को गिरफ्तार करे।

मगर पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से जांच रही थी और शुरू से ही उस पर संदेह हो गया था। सौतेले मामा द्वारा दुष्कर्म की घटना को पुन: होने के डर से छात्रा ने अपनी घनिष्ठ दोस्तों को जानकारी दी तो उसकी सहेली भी उसका साथ देने के लिए तैयार हो गईं।

उन्होंने दोस्ती निभाने के लिए ही अपनी सहपाठी का सहयोग करते हुए उसके साथ घर छोड़कर भागना बेहतर समझा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed