Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   States showcased a unique glimpse of development and heritage

Delhi NCR News: राज्यों ने दिखाई विकास और विरासत की अनूठी झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
भारत मंडपम में सजे पवेलियनों में संस्कृति, हस्तशिल्प, खानपान और विकास की उपलब्धियों का संगम; एक जिला-एक उत्पाद को मिला विशेष महत्व
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार ‘विकास और विरासत’ की थीम के तहत देश के विभिन्न राज्यों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और विकास यात्रा को अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया है। भारत मंडपम में सजे राज्यों के पवेलियन केवल उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि वहां की परंपराओं, लोककलाओं, हस्तशिल्प, खानपान और आर्थिक प्रगति की कहानी भी बयां कर रहे हैं। हर पवेलियन में स्थानीय विरासत के साथ आधुनिक विकास की झलक देखने को मिल रही है।
मेले में किसी राज्य ने अपनी सदियों पुरानी हस्तशिल्प कला को प्रमुखता दी है तो किसी ने पारंपरिक चित्रकला, हथकरघा और लोकसंस्कृति के माध्यम से अपनी पहचान पेश की है। खास बात यह है कि राज्यों ने अपनी पारंपरिक विशेषताओं को विकास की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया है। स्थानीय उत्पादों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और छोटे उद्योगों को प्रदर्शित कर यह संदेश दिया जा रहा है कि स्थानीय हुनर और संसाधन भी देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कारीगरों को मिला राष्ट्रीय मंच
राज्यों के पवेलियन में एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) की अवधारणा विशेष आकर्षण बनी हुई है। इसके माध्यम से विभिन्न जिलों के विशिष्ट हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी की कलाकृतियों और लकड़ी, धातु व पत्थर पर की गई नक्काशी को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे छोटे उत्पादकों और पारंपरिक कारीगरों को अपने हुनर के प्रदर्शन के साथ नए खरीदारों और बाजारों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी
पवेलियनों में पर्यटन स्थलों, स्थानीय उद्योगों, बुनियादी ढांचे और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। इससे आगंतुकों को राज्यों की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के पवेलियन में ओडीओपी के साथ ‘एक जिला-एक व्यंजन’ की पहल भी खास आकर्षण है। इसके जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक खानपान और विशिष्ट पाक कला को पहचान दिलाई जा रही है। प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को भी प्रदर्शनी में जगह दी गई है।

32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 11 देशों के प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। करीब 51 केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भागीदारी है। एक लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस आयोजन में 17 हॉल के माध्यम से उद्योग, व्यापार, संस्कृति और तकनीकी विकास की झलक प्रस्तुत की जा रही है। मेले में 3500 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। शुरुआती पांच दिन, 14 से 18 नवंबर तक, कारोबारी दिवस के रूप में निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed