फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State of Jharkhand art culture to reflect the theme of the door

सूरजकुंड मेला: थीम स्टेट झारखंड की कला संस्कृति दर्शाएंगे द्वार 

Sat, 14 Jan 2017 10:25 AM IST
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद /अमर उजाला, फरीदाबाद
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद /अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
State of Jharkhand art culture to reflect the theme of the door
सूरजकुंड - फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड मेले में आने वाले दर्शक झारखंड राज्य की स्थापत्यकला, आध्यात्मिक जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होंगे । मेला परिसर के चार प्रवेश मार्गों पर झारखंड राज्य के प्रमुख तीर्थ और दर्शनीय स्थलों की प्रतिकृति गेट के रूप में दर्शकों का जोहार (स्वागत) करेंगी तो छोटी चौपाल पर राज्य की प्राकृतिक संपदा के दर्शन होंगे। 

विज्ञापन


राज्य के इटखोरी ब्लॉक में स्थित भद्रकाली मंदिर हिंदू-जैन और बौद्ध तीनों ही धर्म के अनुयायियों की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर के इटखोरी प्रवेशद्वार की प्रतिकृति मेले में दिखाई देगी।
विज्ञापन


राज्य का ही दूसरा प्रसिद्ध छिन्नमस्ता देवी मंदिर से दर्शकों को परिचित कराने के लिए इस मंदिर का राजरप्पा गेट तैयार किया जा रहा है। राज्य की प्राकृतिक संपदा बांस और जूट को भी मेले परिसर में गेट के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों का स्वागत जोहार से होगा

State of Jharkhand art culture to reflect the theme of the door
झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा बनाया जा रहा ईंटखोरी गेट। - फोटो : अमर उजाला
​दिल्ली साइड के प्रवेश मार्ग पर बांस से तैयार किया गया गेट और उस पर लगे छऊ मुखौटे दर्शकों का मन लुभाएंगे। एक अन्य गेट बांस और जूट से तैयार किया जा रहा है।

इसमें छऊ मुखौटों के अलावा राज्य की सोहराई और जादोपटिया कलाकृतियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। यह सभी गेट अस्थायी हैं जबकि मुख्य चौपाल के पास मलूती देवी मंदिर गेट बनाया जा रहा है।

राज्य में मेहमानों का स्वागत दोनों हाथ जोड़कर किया जाता है इसे ‘जोहार’ कहा जाता है। इन पांचों गेट पर झारखंड राज्य का यह वाक्य ‘जोहार’ आने वालों का स्वागत करेगा। मेला परिसर की सजावट का जिम्मा संभाल रही पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स की रीफत रसूल ने बताया कि झारखंड और हरियाणा राज्यों की रंगबिरंगी संस्कृतियों को दर्शाने के लिए मेला परिसर को नया रूप दिया जा रहा है। 

छोटी चौपाल पर बिखरेगी प्राकृतिक छटा 

State of Jharkhand art culture to reflect the theme of the door
झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा बनाया जा रहा बांस का द्वार। - फोटो : अमर उजाला

 झारखंड राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य मेले की छोटी चौपाल पर शोकेस किया जाएगा। जिस तरह मुख्य चौपाल पर छऊ मुखौटा और ढोकरा मूर्तियां राज्य की कला और संस्कृति को प्रस्तुत करेंगी।

उसी तरह छोटी चौपाल को राजकीय वृक्ष साल के पत्तों और राजकीय फूल पलाश के रंग से सजाया जाएगा। सबई घास, बांस और जूट का उपयोग भी छोटी चौपाल को सजाने में किया जाएगा।

पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स की रीफत रसूल ने बताया कि छोटी चौपाल सरकार के पर्यावरण संरक्षण की थीम पर ईको फ्रेंडली बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed