{"_id":"6afb0a03c3b0e440f0084c55","slug":"state-level-cultural-festival-begins-today-900-students-from-23-districts-to-participate-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-107534-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव आज से, 23 जिलों के 900 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव आज से, 23 जिलों के 900 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
नृत्य, स्किट और रागिनी समेत विभिन्न विधाओं में कलाएं दिखाएंगे प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मंगलवार से शुरू हो रहे प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में जिले के साथ-साथ 23 जिलों के 900 विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दो दिवसीय समारोह में नृत्य, स्किट और रागिनी समेत विभिन्न कलाएं देखने को मिलेंगी।
समूह नृत्य और स्किट की विजेता टीम को 40 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 30 हजार, तृतीय को 20 हजार और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, एकल नृत्य और रागिनी में प्रथम स्थान पाने वाले कलाकार को 10 हजार, द्वितीय को आठ हजार, तृतीय को सात हजार और सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। 19 नवंबर को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। दोनों कक्षा वर्गों में विजेता विद्यार्थियों को ओवरऑल ट्रॉफी भी दी जाएगी। सभी विजेताओं की पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
12 निर्णायक करेंगे मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए 12 निर्णायक नियुक्त किए गए हैं। हर विधा के लिए तीन निर्णायक विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेंगे। ये निर्णायक निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थानों से होंगे। आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के करीब 145 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।