फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State Information Commissioner Virendra Singh Vats saw functioning trade show complex in Noida

Trade Show: ट्रेड शो ने खोले कारोबार-रोजगार के नए द्वार, परिसर में बोले राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स

Sun, 29 Sep 2024 10:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Sep 2024 10:12 PM IST
सार

नोएडा में ट्रेड शो परिसर पहुंचकर राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और उपलब्धियां देखीं। राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने कारोबार एवं रोजगार के नए द्वार खोले हैं।

विज्ञापन
State Information Commissioner Virendra Singh Vats saw functioning trade show complex in Noida
ट्रेड शो में राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने कारोबार एवं रोजगार के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने रविवार को नोएडा में ट्रेड शो परिसर पहुंचकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और उपलब्धियां देखीं। सूचना आयुक्त वत्स के पास मेरठ मंडल का प्रभार है। उन्होंने ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस, पर्यटन, नमामि गंगे, रेशम, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, महाकुंभ 2025, खाद्य एवं औषधि प्रशासन सहित कई विभागों के स्टाल पर जाकर बातचीत की और जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने एसटीएफ को मिली स्नाइपर राइफल का अवलोकन किया। ये राइफलें एक किलोमीटर 800 मीटर की दूरी तक सटीक निशाना साध सकती हैं। इस अवसर पर सूचना आयुक्त ने उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता और तैयारियों की सराहना की। डायल 112 ने राज्य सूचना आयुक्त को अपनी डायरी भेंट की। नमामि गंगे और जल जीवन मिशन के स्टाल पर उन्होंने ग्रामीण पानी की टंकियों तथा पाइप लाइन के अधूरे कार्यों के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह शो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध करा रहा है। इसमें अयोध्या का गुड़, औरैया का देशी घी और फिरोजाबाद की चूड़ियों के अलावा वाहन, कम्प्यूटर और मोबाइल जैसे उत्पाद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed