फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State Election Commission removed model code of conduct in Delhi

Delhi: राज्य चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता हटाई, केंद्र-दिल्ली सरकार नई योजनाओं के तहत शुरू कर सकेंगी कार्य

Tue, 13 Dec 2022 03:56 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Dec 2022 03:56 AM IST
सार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, एमसीडी के चुनाव की तमाम प्रक्रियाएं पूरी हो गई है। एमसीडी के चुनाव का परिणाम आने के बाद उसके गठन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। ऐसे में अब चुनाव से जुड़े सभी कार्य पूरा होने के बाद आयोग के आयुक्त ने आदर्श आचार संहिता खत्म कर दी है।

विज्ञापन
State Election Commission removed model code of conduct in Delhi
सड़क निर्माण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी के चुनाव की तमाम प्रक्रियाएं समाप्त हो गई हैं। इस कारण दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को आदर्श आचार संहिता हटा दी है। लिहाजा अब केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, एमसीडी व अन्य एजेंसियां अब लंबित नई योजनाओं के तहत कार्य शुरू कर सकेंगी। इसके अलावा नई योजनाएं बनाने के साथ-साथ उनका एलान भी कर सकती हैं। नेताओं व अधिकारियों को योजनाओं का निरीक्षण करने की भी इजाजत होगी।

विज्ञापन

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, एमसीडी के चुनाव की तमाम प्रक्रियाएं पूरी हो गई है। एमसीडी के चुनाव का परिणाम आने के बाद उसके गठन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आयोग ने गत चार नवंबर को एमसीडी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। इस दिन ही आयोग ने राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी थी, अब चुनाव से जुड़े सभी कार्य पूरा होने के बाद आयोग के आयुक्त ने आदर्श आचार संहिता खत्म कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के कारण राजधानी में आम जनता से जुड़ा हुआ तमाम सरकारी कामकाज रुका हुआ था। दरअसल आदर्श चुनाव संहिता लागू होने की स्थिति में सरकारी विभाग न तो नई योजनाओं के तहत कार्य कर सकते हैं, इसके अलावा वह न ही नई योजनाएं बनाने की पहल करने के साथ-साथ निर्णय ले पाते हैं।

विज्ञापन

अनधिकृत काॅलोनियों में लोगों को डीडीए से मकान की रजिस्ट्री दिलवाना प्राथमिकता: सचदेवा
दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका। उन्होंने दिल्ली की चौमुखी प्रगति के लिए अरदास की। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय व मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश वर्मा से आशीर्वाद लिया। वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से भी रूबरू हुए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के निर्माण में सभी पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व सांसदों का विशेष योगदान है। उनसे प्रेरणा लेकर वह संगठन को सुदृढ़ करने का काम करेंगे और केंद्र सरकार के माध्यम से जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत अधिकाधिक गरीबों को मकान दिलवाना और अनधिकृत काॅलोनियों में लोगों को डीडीए से मकान की रजिस्ट्री दिलवाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं के बड़े वर्ग ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों को नगर निगम चुनाव में नकारा है और अब   हम केजरीवाल सरकार के पोल खोल अभियान को तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed