{"_id":"6a340cb4f5a29dc1db0f21b4","slug":"startups-to-get-a-new-platform-at-nsut-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141548-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनएसयूटी में स्टार्टअप्स को मिलेगा नया मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनएसयूटी में स्टार्टअप्स को मिलेगा नया मंच
विज्ञापन
एनएसयूटी में स्टार्टअप्स को मिलेगा नया मंच
-एनएसयूटी में एआईसी-एनएसयूटी इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन का शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बृहस्पतिवार को एआईसी-एनएसयूटी इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन का (एआईसी-एनएसयूटी आईआईएफ) उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक अटल इनक्यूबेशन सेंटर एनएसयूटी के द्वारका परिसर में स्थापित किया गया है। इसे अटल इनोवेशन मिशन तथा नीति आयोग से 10 करोड़ रुपये के अनुदान का समर्थन मिला है।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह केंद्र दिल्ली के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देगा। उन्होंने युवाओं से नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार नींव दिल्ली, एआई ग्राइंड और दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल जैसी पहलों के माध्यम से युवा उद्यमियों को हरसंभव सहयोग दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान 11 स्टार्टअप्स ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया। इन स्टार्टअप्स ने ड्रोन लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आयुर्वेदिक वेलनेस, सहायक तकनीक, हाइड्रोपोनिक्स और जल शोधन जैसे क्षेत्रों में विकसित अपने उत्पादों और समाधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर एनएसयूटी के कुलपति प्रो. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल एनएसयूटी की प्रतिभा को सफल उद्यमियों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एआईसी-एनएसयूटी आईआईएफ अब देशभर के हेल्थ टेक, डीप टेक, एआई, बॉयोटेक, फूड टेक और हॉर्डवेयर और अन्य उभरती तकनीकों से जुड़े स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। संस्थान की ओर से स्टार्टअप्स को 24 माह तक इनक्यूबेशन सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।