फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stabbed youth in bharat nagar Delhi, Accused arrested

दिल्ली: शव लेकर पहुंचे युवक की मृतक के भाई ने चाकू घोंपकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
stabbed youth in bharat nagar Delhi, Accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

भारत नगर में शव लेकर पहुंचे एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दरअसल, अंबेडकर नगर में अनुराग नामक युवक की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब उसके शव को भारत नगर स्थित उसके घर ले जाया गया तो अनुराग के भाई छिन्नू को गुस्सा आ गया। उसने गुस्से में शव लेकर आए साहिल के सीने में चाकू मार दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भारत नगर पुलिस ने छिन्नू को पकड़ लिया है। दूसरी तरफ, आंबेडकर नगर थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अनुराग को गोली कैसे लगी।  

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनुराग (25) के-ब्लॉक दक्षिणपुरी में रहने वाली बुआ सुनीता के पास एक महीने से रह रहा था। शुक्रवार दोपहर अनुराग को सिर में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पिस्टल सुनीता के बेटे अभिषेक के दोस्त साहिल की थी। अनुराग की मौत होने पर सुनीता, पति कैलाश, बेटा अभिषेक व अभिषेक के दोस्त साहिल व गिम्मी पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को ए-450, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग, भारत नगर स्थित उसके घर लेकर पहुंचे। यहां पर अनुराग के छोटे भाई छिन्नू ने पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान छिन्नू का भाई की मौत को लेकर साहिल से झगड़ा हो गया। छिन्नू ने साहिल के सीने में चाकू घोंप दिया।  
विज्ञापन


साहिल को दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल 11वीं कक्षा में पढ़ता था। गिम्मी ने बताया कि वह अनुराग का शव लेकर गए थे। छिन्नू को लगा कि उसके भाई की हत्या साजिश के तहत की गई है। साहिल की पिस्टल थी, इसलिए छिन्नू को उस पर संदेह हुआ था। भारत नगर पुलिस ने छिन्नू को पकड़ लिया। सुनीता व उसका पति कैलाश दक्षिण दिल्ली नगर निगम में कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed