{"_id":"5f1da1104854917a86134af5","slug":"st-stephen-college-will-charge-fine-of-100-rupees-per-day-from-students-who-do-not-vacate-the-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : छात्रावास खाली नहीं करने वाले छात्रों से 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूलेगा सेंट स्टीफंस कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : छात्रावास खाली नहीं करने वाले छात्रों से 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूलेगा सेंट स्टीफंस कॉलेज
Sun, 26 Jul 2020 08:58 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्रावास खाली नहीं करने पड़ने पर कॉलेज प्रशासन छात्रों से जुर्माना वसूलेगा। सात अगस्त तक कमरा खाली नहीं करने पर छात्रों को प्रतिदिन 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। कॉलेज ने इस संबंध में एक नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस से छात्रों में रोष है। खासकर कई छात्र कोविड-19 के कारण दूसरे राज्यों में अपने घरों पर है। लिहाजा वह इस नोटिस को अनुचित बता रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेज के डीन ऑफिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए और रेजीडेंट जूनियर सदस्यों की ओर से किए गए आग्रह पर विचार के बाद यह फैसला किया गया है, कि जो छात्र हॉस्टल का कमरा खाली करने में असमर्थ हैं, उन्हें सात अगस्त से 100 रुपये प्रतिदिन के शुल्क के आधार पर कमरे को अपने पास रखने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
नोटिस के अनुसार जब भी सरकार की गाइडलाइंस के आधार पर छात्रावास को फिर से खोलने की अनुमति मिलती है तब एक सप्ताह पहले छात्रों का सामान हटा दिया जाएगा ताकि आवश्यक साफ-सफाई और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हो सके। इस दौरान सामान खोने या उसके क्षति होने की जिम्मेदारी कॉलेज की नहीं होगी। इससे पूर्व कॉलेज की ओर से 23 जून को एक नोटिस निकाल कर छात्रावास खाली करने को कहा गया था।
विज्ञापन