फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SSP line spot in Noida Kanawani village clash

खूनी संघर्ष रोकने में नाकाम रहे एसएसपी लाइन हाजिर

Mon, 12 May 2014 02:03 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
SSP line spot in Noida Kanawani village clash

नोएडा के कनावनी कांड की दूसरी गाज थाना प्रभारी पर गिरी है। रविवार को सेक्टर-58 थाना प्रभारी एसके यादव को हिंसा रोकने में नाकाम रहने पर एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


मामले में तीन दिन पहले ही कनावनी के चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया था। मालूम हो कि कनावनी में खूनी संघर्ष के बाद एससी आयोग ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन


आयोग इस मामले में राज्य के डीजीपी को भी तलब कर चुका है। तीन दिन पहले एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कनावनी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र दहिया को लाइन हाजिर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर में क्यों पहुंची थी पुलिस?

SSP line spot in Noida Kanawani village clash

वहीं, 28 अप्रैल की घटना के बाद थाना सेक्टर-58 थाना प्रभारी एसके यादव पर भी मामले में उंगलियां उठ रही थीं।

रविवार को कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इनकी जगह चुनाव सेल के प्रभारी रहे चरन सिंह शर्मा ने ली है।

आरोप है कि 28 अप्रैल को दोनों पक्षों में झगड़ा होने पर सूचना के बावजूद पुलिस सवा घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग और तोड़फोड़ की गई।

दबंगों से मिलीभगत का आरोप

SSP line spot in Noida Kanawani village clash

28 अप्रैल की सुबह हुई मारपीट व फायरिंग में राहुल की मौत के बाद रात में भी कनावनी में आरोपी के स्कूल को जेसीबी से ढहा दिया गया था।

दलितों ने थाना प्रभारी पर देशराज कसाना, इंदर कसाना, पृथ्वी कसाना व संतराज कसाना के साथ मिलीभगत आरोप लगाते हुए दावा किया था कि थाना प्रभारी व एक प्रशासनिक अधिकारी व इन तीनों की कॉल डिटेल की जांच की जाए तो पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ जाएगी।

वहीं इस हादसे से एससी कमीशन पुलिस की कार्रवाई से खासा नाराज है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में हालात से निपटने में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed