फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SSP Ajay Pal sharma inspected security system late night in Gautam Buddha Nagar

उगाही लिस्ट के बाद जागी नोएडा पुलिस, सिविल वर्दी में निकले एसएसपी पर सिपाही ने तानी एके-47

Mon, 21 May 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 21 May 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
SSP Ajay Pal sharma inspected security system late night in Gautam Buddha Nagar
एसएसपी अजय पाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने देर रात कई घंटों तक नोएडा व ग्रेटर नोएडा में ऑटो और निजी फॉर्च्युनर कार से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई जगह खामियां मिलीं। 
विज्ञापन


लापरवाही बरतने पर पीआरवी पर तैनात एक दरोगा को निलंबित कर दिया। जबकि चोरी की कार पकड़ने पर एक सिपाही को सम्मानित किया और खुद पर एके-47 तानने वाले सिपाही को शाबाशी दी।
विज्ञापन


एसएसपी शुक्रवार रात पौने एक बजे एक परिचित की फॉर्च्युनर कार से पहले परी चौक पहुंचे। वहां उन्होंने परिचित के साथ सवारी बनकर एक ऑटो बुक किया और ग्रेटर नोएडा के सिग्मा सेक्टर व आसपास चक्कर लगाकर सुरक्षा का जायजा लिया। करीब एक घंटे तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों के चक्कर काटने के बाद वह वापस परी चौक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचित के साथ उनकी फॉर्च्युनर कार में बैठ उसी कार की चोरी की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। उन्होंने कार का नंबर और रंग बताकर सभी को अलर्ट जारी किया। रात करीब दो बजे वह सूरजपुर, भंगेल, थाना सेक्टर-49, थाना फेज तीन और थाना सेक्टर-39 के सामने से होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पहुंचे। 

एक्सप्रेसवे पर तैनात पीसीआर 6, 8 और 19 ने चोरी की फार्च्युनर कार देखकर उसका पीछा, लेकिन कार को रोकने में नाकाम रहे। एक्सप्रेसवे पर ही तैनात पीआरवी 1844 के सामने से एसएसपी फार्च्युनर कार लेकर तीन बार गुजरे, लेकिन पीआरवी ने ध्यान नहीं दिया। 

चौथी बार एसएसपी ने कार रोककर पीआरवी पर तैनात दरोगा राजबीर को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे से उतरकर हाजीपुर की तरफ चलने लगे। सेक्टर-105 के पास पीसीआर-22 ने चोरी की फार्च्युनर कार को रोक लिया। एसएसपी ने मौके पर ही पीसीआर चालक को 500 रुपये इनाम देकर सम्मानित किया। 

इसके बाद वह आगे बढ़े और सुबह करीब चार बजे भंगेल में पांच-छह पुलिसकर्मी बेरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चोरी की फार्च्यूनर कार को देखते ही एक सिपाही ने बेरिकेड लगाकर कार रोकी और अंदर सादे कपड़ों में बैठे एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा पर एके-47 तान दी। 

एसएसपी को चोरी की फार्च्युनर कार से बाहर निकलते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी चकित रह गए। एसएसपी ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों की सराहना की और एके-47 तानने वाले सिपाही को शाबाशी दी।

ऑटो चालक से मांगा गांजा

औचक निरीक्षण के दौरान सवारी बनकर ऑटो में बैठे एसएसपी ने चालक से गांजे का बंदोबस्त करवाने के लिए कहा। चालक ने मना कर दिया। एसएसपी ने चालक से कहा कि वह कहीं से भी इंतजाम करा दे तो वह उसे अच्छी कीमत देंगे।

इसके बाद भी ऑटो चालक ने गांजा दिलवाने से हाथ खड़े कर दिए। मालूम हो कि नोएडा में आए दिन गांजा तस्कर पकड़े जाते हैं। आम धारणा है कि नोएडा में बहुत सी जगहों पर खुलेआम गांजा बिकता है।

पुलिस अधिकारियों को भी आए दिन ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं। इन्हीं शिकायतों का रियल्टी टेस्ट करने के लिए एसएसपी ने ऑटो चालक से गांजा खरीदने की बात की थी।

जारी रहेगा औचक निरीक्षण

रात्रि चेकिंग में कुछ जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था में खामी मिली है। कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी उम्मीद के मुताबिक मुस्तैद थे। उन्होंने न केवल चोरी की गाड़ी का पीछा किया, बल्कि उसे पकड़ लिया और पूरी मुस्तैदी से अंदर बैठे संदिग्ध (एसएसपी) पर एके-47 तानकर बाहर निकाला।

बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों को सजा मिलेगी। जिले में रात्रि गश्त और चेकिंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण विभिन्न स्तरों से जारी रहेंगे। 
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed