फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man died from malaria, differance in government and corporation's facts.

मलेरिया से युवक की मौत, सरकार और निगम के आंकड़ों में बड़ा अंतर

Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The young man died from malaria, differance in government and corporation's facts.

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को सोमवार को मलेरिया मुक्त देश होने का प्रमाण-पत्र मिल गया, जबकि भारत में अब भी मलेरिया से मौतें हो रही हैं। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में मलेरिया से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले जुलाई माह में भी एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, लेकिन इन बीमारियों से होने वाली मौत का आंकड़ा रखने वाले दिल्ली नगर निगम के अनुसार इस वर्ष व पिछले वर्ष मलेरिया से कोई भी मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष मलेरिया से दिल्ली में 164 लोगों की मौत हुई थी। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रहने वाले प्रवीण कुमार (31) की मौत इलाज के दौरान मलेरिया से सफदरजंग अस्पताल में हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में भर्ती कराए गए मरीज की हुई मौत

The young man died from malaria, differance in government and corporation's facts.
मौत - फोटो : file

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि मरीज को गंभीर स्थितियों में दिल्ली के एक निजी अस्पताल से इलाज के लिए शुक्रवार को भर्ती
कराया गया था।

लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान युवक की रविवार को मौत हो गई। वहीं, पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरीज को 28 अगस्त को तेज बुखार, ठंड, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद अचेतावस्था में भर्ती कराया गया था। 

चिकित्सीय जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई थी और स्थिति नाजुक होने की वजह से वेंटिलेटर के सहारे रखा गया था। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा था लेकिन दो सितंबर को परिजन अपनी मर्जी से मरीज को यहां से लेकर चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed