फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sputnik V-makers have agreed to supply vaccine to Delhi says delhi cm Kejriwal

केजरीवाल: दिल्ली में वैक्सीन संकट होगा कम, स्पूतनिक-वी राजधानी में सप्लाई को हुआ तैयार

Wed, 26 May 2021 01:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 May 2021 01:47 PM IST
सार

केजरीवाल ने एक बड़ी जानकारी ये दी कि ‘स्पूतनिक-वी’ के निर्माताओं से बातचीत जारी है, वे हमें कोविड-19 रोधी टीके देंगे, लेकिन कितने देंगे, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Sputnik V-makers have agreed to supply vaccine to Delhi says delhi cm Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में लगातार चल रही टीके की कमी को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र को कोसा। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी जानकारी ये दी कि स्पूतनिक वी के निर्माता दिल्ली को वैक्सीन सप्लाई करने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया, ‘स्पूतनिक-वी’ के निर्माताओं से बातचीत जारी है, वे हमें कोविड-19 रोधी टीके देंगे, लेकिन कितने देंगे, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। इस तरह दिल्ली में वैक्सीन संकट काफी हद तक कम हो सकता है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 620 मामले हैं और इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘स्पुतनिक वी के विनिर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है लेकिन टीके की कितनी खुराकें मिलेंगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे अधिकारियों और टीका उत्पादकों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को भी मुलाकात हुई।’


द्वारका के वेगास मॉल में दिल्ली के पहले ड्राइव इन थ्रू टीकाकरण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मॉडर्ना और फाइजर के बनाए टीके बच्चों के लिए उपयुक्त हैं और केंद्र सरकार को बच्चों के टीकाकरण के लिए इन्हें खरीदना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को ऐसा एक और टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed