फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spurious fertilizer used to come from Hapur; farmers were duped by having it packed into genuine bags.

Delhi NCR News: हापुड़ से आता था नकली खाद, असली कट्टों में भरकर किसानों को लगाते थे चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
- 300 कट्टे बरामद, दो गिरफ्तार; पांच के खिलाफ केस, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। किसानों की मेहनत और फसलों से खिलवाड़ करने वाले नकली खाद गिरोह का पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। दोहा गांव में संचालित इस अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए शनिवार को डीएसपी हरदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 कट्टे नकली खाद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हापुड़ से नकली खाद मंगवाकर उसे नामी कंपनियों के असली कट्टों में भरते थे और किसानों को असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

- दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सफी मोहम्मद पुत्र मोरमल निवासी किशनगढ़ तथा वारिस पुत्र आजाद निवासी दोहा के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


- ऐसे चल रहा था नकली खाद का खेल
जांच में सामने आया है कि आरोपी हापुड़ से सस्ती नकली खाद खरीदकर लाते थे। इसके बाद उसे असली कंपनियों के कट्टों में पैक कर किसानों को बाजार भाव से भी अधिक कीमत पर बेच दिया जाता था। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने के साथ उनकी फसलों की पैदावार पर भी गंभीर असर पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
डीएसपी ने बताया कि पुलिस को इस अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोहा गांव में छापेमारी की गई, जहां से 300 कट्टे नकली खाद बरामद कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया गया।

- पांच के खिलाफ केस, फरार आरोपियों की तलाश
मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


- पूरे नेटवर्क की होगी जांच
डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि यह केवल दो लोगों तक सीमित मामला नहीं है। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि नकली खाद कहां तैयार होती थी, किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाती थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article