फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sports men will get mediclaim policy in haryana

अब खिलाड़ियों को मिलेगी मेडिक्लेम की सुविधा

Thu, 18 Feb 2016 05:21 PM IST
पूजा शर्मा /अमर उजाला, गुड़गांव
पूजा शर्मा /अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 18 Feb 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
sports men will get mediclaim policy in haryana

प्रदेश के खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को एक और सुविधा मिलने जा रही है। ओलंपिक संघ की तरफ से खिलाड़ियों को मेडिक्लेम की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमे का लाभ खिलाड़ी उठा सकेंगे। विभाग के इस कदम से खिलाडिय़ों को बड़ी राहत मिलेगी, जबकि फर्जी खेल संघों पर अंकुश भी लगेगा, क्योंकि इस योजना के तहत जारी होने वाले मेडिक्लेम कार्ड खिलाड़ियों की पहचान का भी जरिया बनेंगे।
विज्ञापन


दरअसल प्रदेशभर में एक ही खेल के कई संघ बने हुए हैं। अधिकांश खेल संघ बिना किसी मान्यता के चल रहे हैं। जिनमें प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल आर्ट, जूडो, किक बॉक्सिंग, फ्री सर्कल कबड्डी जैसे कई खेलों से जुड़े संघ युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। फर्जी एसोसिएशनों को लेकर पिछले दिनों खेल विभाग ने सख्ती भी दिखाई थी।

विभाग ने एक और कदम उठाया है। जिसके तहत वैध तरीके से चल रहीं एसोसिएशनों के खिलाडिय़ों को सुविधाएं देने की पहल की जा रही है।

जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि खिलाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है, जो ओलंपिक संघ से पंजीकृत हैं। बहुत जल्द इन्हें स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed