फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spoke United Nations will take the case of Azam Khan Dadri.

आजम बोले- संयुक्त राष्ट्र ले जाएंगे दादरी मामला

Sun, 04 Oct 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Oct 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Spoke United Nations will take the case of Azam Khan Dadri.

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को दादरी कांड को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को दादरी की घटना से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने यूएन के दिल्ली स्थित कार्यालय को पत्र भेजकर मिलने के लिए वक्त मांगा है। आजम खां ने कहा कि जिस वक्त केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन में पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ा रही थीं, उस वक्त बिसाहड़ा के लोग पलायन कर रहे थे।
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से आजम खां ने कहा कि बिसाहड़ा (दादरी) की घटना को लेकर वहां से भाजपा सांसद की जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे यही लग रहा है कि उनकी इस घटना में कोई भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद को इस घटना में षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाने की मांग को लेकर मेरठ के मंडलायुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया भर में शांति का संदेश देने वाले प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खुला छोड़ दिया है।

'सीरिया जैसे हालात पैदा करने की कोशिश'

Spoke United Nations will take the case of Azam Khan Dadri.

हिंदुस्तान में सीरिया जैसे हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही है। गोमांस का कारोबार रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। पांच सितारा होटलों में जो बीफ (गोमांस) परोसा जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए।

मीट के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाए। किसी भी पशु के साथ हिंसा क्यों? पशुओं को मारे जाने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्तर का गोलमेज सम्मेलन बुलाया जाए।

इस सम्मेलन में सेक्युलर राजनीतिक दलों, अकलीयत और दलित समाज के लोगों को शामिल जाए। इस मुद्दे पर मंथन किया जाए कि हमें अपने हम वतनों के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए।

लालू के बयान का किया समर्थन-
आजम खां ने मीट को लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान पर कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ नहीं निकाला जाए। लालू ने सीधे शब्दों में अपनी बात कही है। मैं इसका समर्थन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed