फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spinal tuberculosis cases in the country are growing

देश में बढ रहे हैं रीढ़ की हड्डी टीबी के मामले

Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Spinal tuberculosis cases in the country are growing

लोगों की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण देश में रीढ़ की हड्डी की टीबी के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में हर माह औसतन दस रोगी इससे पीड़ित पहुंचते हैं, जिनमें से एक से दो को ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। ऑपरेशन के बाद रोगी ठीक हो जाते हैं लेकिन उन्हें 18 माह तक नियमित रूप से दवा लेनी पड़ती है।

विज्ञापन


सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में शुक्रवार को रीढ़ की हड्डी की टीबी विषय पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल के न्यूरो और स्पाइन सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि सांस के जरिये टीबी का जीवाणु खून में और फिर रीढ़ की हड्डी में पहुंच जाता है।
विज्ञापन


इससे वहां की हड्डी कमजोर हो जाती है। हड्डी में दबाव के कारण मवाद शरीर में फैल जाता है। जब मवाद किसी जगह पर जमा हो जाता है, तो उसे एब्सेस कहते हैं। स्पाइनल कॉर्ड दबने से व्यक्ति की हाथ पैर चलाने की ताकत खत्म हो जाती है। फेफड़ों और दिल पर भी इसका असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक में यह बीमारी हो सकती है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर खानपान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed