फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speed of trains slowed down due to fog many trains arrived hours late

Indian Railways: कोहरे के कारण थमी ट्रेनों की रफ्तार, कई ट्रेनें घंटों बिलंब से पहुंचीं

Tue, 05 Dec 2023 06:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Dec 2023 06:23 AM IST
सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थम रही है। इससे ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जो ट्रेनें देरी से गंतव्य तक पहुंचती है उन्हें वापसी में भी देरी से चलाया जाता है, इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Speed of trains slowed down due to fog many trains arrived hours late
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। पूर्वांचल से दिल्ली आने वाली ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थम रही है। इससे ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जो ट्रेनें देरी से गंतव्य तक पहुंचती है उन्हें वापसी में भी देरी से चलाया जाता है, इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रविवार को गोरखपुर से चली सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से सोमवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पूर्वांचल से आनंद विहार आने वाली दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, आनंद विहार लखनऊ डबल डेकर, सप्तक्रांति, सद्भावना एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक देरी से चल रही हैं। वही रक्सौल-आनंद सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बनारस-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, पुरबिया एक्सप्रेस सवा दो घंटे, स्वर्णजयंति एक्सप्रेस सवा घंटे, मगध एक्सप्रेस सवा दो घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस सवा चार घंटे, भुवनेश्वर तेजस राजधानी 30 मिनट, जम्मूतवी बारमेड़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पोरबंदर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed