फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special trick: millions fraud by 12th passed man with British Airways

खास ट्रिक: 12वीं पास ने लगाया ब्रिटिश एयरवेज को करोड़ों का चूना

Fri, 21 Aug 2015 08:22 AM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
Special trick: millions fraud by 12th passed man with British Airways

टिकट खरीदने पर ग्राहकों मिलने वाले बोनस प्वाइंट (एविअस) चुराकर ब्रिटिश एयरवेज को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले ट्रैवल एजेंट को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान दमनप्रीत सिंह बेदी (34) के रूप में हुई है। आरोपी सिर्फ 12वीं पास है। लेकिन जिस अंदाज में इसे अंजाम दिया है उससे पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 28 पासपोर्ट, एक कंप्यूटर की हार्ड डिस्क व कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पिछले दिनों ब्रिटिश हाई कमीशन ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोग ब्रिटिश एयरवेज द्वारा यात्रा के बदले दिए जा रहे बोनस प्वाइंट (एविअस) को चुराकर उनका इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक पता चला लग चुका था करोडों का चूना

Special trick: millions fraud by 12th passed man with British Airways

इन प्वाइंट का इस्तेमाल पूरी दुनिया में एमाडेयुस सिस्टम से जुड़े होटल, एयरलाइंस के टिकट बुक कराने के लिए किया जा रहा था। प्वाइंट के बदले कई बार बिल्कुल मुफ्त में भी सुविधाएं उठाई गईं थी।


शिकायत मिलने के बाद अपराध शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक मामले में एयरवेज को करोड़ों का नुकसान पहुंचा है।

इंस्पेक्टर विजय कुमार रस्तोगी और एसआई विजय समारिया और नीरज कुमार की टीम ने जांच की। छानबीन के दौरान पुलिस ने झंडेवालान में कृपा ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले दमनप्रीत सिंह बेदी को दबोच लिया।

दमनप्रीत परिवार के साथ तेलीवाड़ा शाहदरा में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब ढाई साल से एयरवेज के प्वाइंट चुरा रहा था।

ऐसे काम करती थी उसकी खास ट्रिक

Special trick: millions fraud by 12th passed man with British Airways

ब्रिटिश एयरवेज अपने ग्राहकों को बोनस प्वाइंट (एविअस) देता है। इन प्वाइंट को अगली यात्राओं में या फिर एमाडेयुस सिस्टम से जुड़ी अन्य एयरलाइंस और होटल को बुक कराने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है


दिल्ली में ट्रैवल एजेंट का धंधा करने वाले दमनप्रीत ने एमाडेयुस सिस्टम में एजेंट के रूप में अपनी लॉगआन आईडी और पासवर्ड लिया हुआ था। एमाडेयुस सिस्टम में ब्रिटिश एयरवेज से यात्रा करने वाले ग्राहकों के बोनस प्वाइंट का ब्यौरा रहता था।

दमनप्रीत एमाडेयुस के जरिये अवैध रूप से ग्राहकों प्वाइंट की जानकारी जुटाकर वहां से प्वाइंट चुराकर अपने एक्जेक्यूटिव क्लब में ट्रांसफर कर लिया करता था। बाद में इन प्वाइंट को वह अपने यहां आने वाले ग्राहकों के टिकट बुक कराने के लिए इस्तेमाल करता था। कई बार वह तकरीबन मुफ्त में टिकट बुक कराकर ग्राहकों से पूरा पैसा वसूल लेता था।

आईटी की बढ़िया जानकारी

Special trick: millions fraud by 12th passed man with British Airways

दमनप्रीत सिर्फ 12वीं कक्षा पास है। लेकिन उसे आईटी की गजब जानकारी है। पुलिस को उसने बताया कि शुरुआत में उसने एक ट्रैवल एजेंसी में काम करना शुरू किया, लेकिन बाद में वह खुद की ट्रैवल एजेंसी झंडेवालान में खोल ली।


इसके बाद यह एमाडेयुस सिस्टम से जुड़कर उसका एजेंट बन गया। यहां से वह एमाडेयुस सिस्टम के ग्राहकों के प्वाइंट की जानकारी चुराकर उनके प्वाइंट अपने खाते में ट्रांसफर करने लगा।

आरोपी ने खुलासा किया है कि वह जुलाई 2012 से यह काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed