फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special trains will run from Delhi to Bhagalpur, Muzaffarpur and Saharsa.

Delhi NCR News: दिल्ली से भागलपुर, मुजफ्फरपुर व सहरसा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे का फैसलाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई मार्गों पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टी को ध्यान में रख समर एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-भागलपुर, नई दिल्ली-सहरसा, दिल्ली-मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली-भागलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 6 मई से चलेगी। यह ट्रेन 30 मई तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। नई दिल्ली से भागलपुर के लिए यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04021 भागलपुर-नई दिल्ली के लिए 7 मई से 31 मई के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04044 दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 28 मई तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, बक्सर, आरा, दानापुर के रास्ते चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04043 मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल 29 मई तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी। इसी तरह एक अन्य स्पेशल नई दिल्ली स्टेशन से सहरसा के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04074 नई दिल्ली से सहरसा के लिए 30 मई से प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 04073 सहरसा से नई दिल्ली के लिए मंगलवार से 1 जून तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा और सोनपुर स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 01455/01456 पुणे-अयोध्या कैंट-पुणे के बीच चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed