फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special trains will be run to come delhi, book your seats now

पूर्वांचल और राजस्थान से दिल्ली आने के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन, जल्दी करवा लें रिजर्वेशन

Sat, 03 Mar 2018 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Mar 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
special trains will be run to come delhi, book your seats now
Railways

दिल्ली से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में थोड़ी भीड़ कम हुई तो अब वापसी दिशा में पूर्वांचल से दिल्ली आने वालों की तादाद बढ़ गई है। होली का त्योहार मनाकर वापस आने वालों को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूट पर आरक्षित व अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 

लखनऊ-दिल्ली, दरभंगा-आनंद विहार, अजमेर-दिल्ली कैंट, जयपुर-दिल्ली समेत कई रूट पर ट्रेन चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा-अंबाला-सहरसा जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 8 मार्च तक चलेंगी।

विज्ञापन

 

ट्रेन संख्या 05533 सहरसा-अंबाला जनसाधारण 8 मार्च को शाम 7 बजे सहरसा से चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05534 अंबाला-सहरसा जनसाधारण 6 व 10 मार्च को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सुगौली जंक्शन, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी।

ये भी हैं स्पेशल ट्रेनें

एक अन्य ट्रेन 05541/05542 दरभंगा-अंबाला-दरभंगा के बीच चलेगी। यह जनसाधारण ट्रेन 05541 दरभंगा से अंबाला के लिए 6 व 10 मार्च को रात के 11:15 बजे चलेगी।

वापसी दिशा में 05542 अंबाला-दरभंगा जनसाधारण स्पेशल 8 व 12 मार्च को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी।

जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर के बीच भी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ट्रेन संख्या 09725 जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल सप्ताह में 3 दिन 6 सक 30 मार्च के बीच चलेगी।

यह ट्रेन जयपुर से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7.55 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 09726 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल। प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, गिटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुडगांव और दिल्ली छावनी स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी।

अजमेर से दिल्ली की स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने अजमेर-दिल्ली छावनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09627 अजमेर-दिल्ली छावनी 31 मार्च तक चलेगी।

यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 5.45 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09628 दिल्ली छावनी-अजमेर प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 4 बजे चलेगी।

मार्ग में किशनगंज, फूलेरा, रेनवाल, रींगस, श्री माधोपुर, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी और गुडगांव स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा रविवार को ट्रेन संख्या 04436 आनंद विहार टर्मिनल से लखनऊ के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed