{"_id":"652483067b85a89c590790a5","slug":"special-train-will-run-for-vaishno-devi-on-navratri-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की राह होगी आसान: नवरात्र पर वैष्णो देवी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, 27 फेरे लगाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की राह होगी आसान: नवरात्र पर वैष्णो देवी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, 27 फेरे लगाएगी
Tue, 10 Oct 2023 04:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:17 AM IST
सार
रेलगाड़ी संख्या 04049 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 16 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और शनिवार को नई दिल्ली से रात के 11:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र पर माता वैष्णो देवी की राह आसान बनाने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04049/04050 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी कुल 26 फेरे लगाएगी। इसके अलावा 01654/01653 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी 12 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
रेलगाड़ी संख्या 04049 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 16 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और शनिवार को नई दिल्ली से रात के 11:30 बजे चलेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04050 17 अक्तूबर से 1 दिसंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और रविवार को चलेगी। कटड़ा से यह रेलगाड़ी 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 01654 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में 01653 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 6.20 बजे चलेगी।
विज्ञापन