फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train will run for Mata Vaishno Devi on Rakshabandhan

Delhi : रक्षाबंधन पर माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, निजामुद्दीन से इंदौर के लिए भी विशेष गाड़ी

Thu, 08 Aug 2024 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 01:58 AM IST
सार

दो ट्रेन नई दिल्ली से चलेगी और तीसरी वैष्णो देवी-दिल्ली जंक्शन-वाराणसी के बीच चलेगी। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से इंदौर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी।

विज्ञापन
Special train will run for Mata Vaishno Devi on Rakshabandhan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें दो ट्रेन नई दिल्ली से चलेगी और तीसरी वैष्णो देवी-दिल्ली जंक्शन-वाराणसी के बीच चलेगी। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से इंदौर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04087 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 14 और 16 अगस्त को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04088 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल 15 और 17 अगस्त को चलेगी। इसी रूट पर एक अन्य ट्रेन भी चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 15 अगस्त को रवाना होगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली 16 अगस्त को चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04080/04079 दिल्ली जंक्शन-वाराणसी-दिल्ली जंक्शन आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे ने की है। 04080 दिल्ली जंक्शन-वाराणसी स्पेशल 14 अगस्त से 18 अगस्त के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 04079 वाराणसी-दिल्ली जंक्शन स्पेशल 15 से 19 अगस्त के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार और सोमवार को चलेगी। रेलवे ने इंदौर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। ट्रेन संख्या 04412 निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल 14 अगस्त को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04411 इंदौर–निजामुद्दीन स्पेशल 15 अगस्त को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed