फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Task Force team arrested five sharp shooters of Lawrence Bishnoi gang

Gurugram: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच शूटर गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद, पुलिस को मिली चार दिन की रिमांड

Mon, 13 May 2024 07:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 13 May 2024 07:23 PM IST
सार

स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए एसटीएफ ने आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Special Task Force team arrested five sharp shooters of Lawrence Bishnoi gang
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच शॉर्प शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक शूटर फर्रुखनगर में इंटरनेट प्रोवाइडर का काम कर रहा था। इस आरोपी को पकड़ने के बाद टीम ने पूछताछ की। इसके बाद चार अन्य शूटरों को दबोचा है। मामले की जांच के लिए एसटीएफ ने आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी दिनेश नाम का युवक फर्रुखनगर में इंटरनेट प्रोवाइडर का काम कर रहा है। वह लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा के संपर्क में है। इसके बाद एसटीएफ ने फर्रुखनगर से लारेंस बिश्नोई गैंग के शॉर्प शूटर भिवानी निवासी दिनेश उर्फ दीनू को गिरफ्तार किया। आरोपी से विदेशी हथियार भी बरामद किया गया। जिसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह लॉरेंस गिरोह के लिए ठिकाना तैयार कर रहा था।
विज्ञापन


उसके चार अन्य साथी पंजाब के अबोहर में मौजूद हैं, जिसके बाद एसटीएफ ने उन्हें भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अबोहर निवासी जग्गू, विष्णु, कोसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले सागर, समसपुर दिल्ली के रहने वाले प्रदीप के रूप में हुई। इनमें से प्रदीप के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास सहित सात केस पहले भी दर्ज हैं, जबकि सागर के खिलाफ एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने आरोपियों से पांच विदेशी पिस्टल और 55 कारतूस बरामद किए गए हैं। इन्हें लॉरेंस गिरोह के ही एक अन्य बदमाश ने पिस्टल उपलब्ध करवाई थीं। एक विदेशी पिस्टल की कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी शूटर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम करते थे। इससे पांच दिन पहले भी दिल्ली की स्पेशल टीम और नूंह पुलिस ने इसी गिरोह के दो बदमाशों को नूंह में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।


डीएसपी एसटीएफ प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के संपर्क में दिनेश उर्फ दीनू आया था। जिसे दोनों ने फर्रुखनगर में इंटरनेट प्रोवाइडर का काम करके शहर में नजर रखने के लिए कहा। आरोपियों द्वारा पंजाब में बंबइया गैंग के एक व्यक्ति की हत्या करनी थी। इसके अलावा आरोपियों को हरियाणा, राजस्थान में भी हत्या की वारदातों को अंजाम देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed