{"_id":"a72dd4ce791b3001294e3d8d053ee001","slug":"special-offer-on-online-rakhi-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन राखी भेजने पर जबरदस्त छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन राखी भेजने पर जबरदस्त छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Aug 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-12 की रश्मि जैन ने अपने भाई को राखी व गिफ्ट भेजने के लिए एक ऑनलाइन राखी स्टोर का सहारा लिया। मुंबई में जॉब कर रहे उनके भाई को बहन की भेजी गई राखी की डिलीवरी भी हो गई।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर देश के अलग-अलग शहरों में राखी भेजने के लिए बहनें ऑनलाइन स्टोर या कंपनियों की मदद ले रही हैं। राखी की बुकिंग करने वाले ऐसे स्टोर्स की ओर से कम से कम दिन में डिलीवरी का दावा किया जा रहा है। कुछ ऑनलाइन स्टोर्स 2-3 दिन में राखी की बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन वेबसाइट फर्न्स एन पेटल्स की कॉलर प्राची ने बताया कि 350 शहरों में राखी डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। साथ ही कम समय में राखी डिलीवरी के लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। ऐसे ही गिफ्ट्स-टू-इंडिया नामक ऑनलाइन स्टोर भी 250 शहरों में राखी डिलीवरी का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
हर तरह की राखियां
ऑनलाइन स्टोर में जहां 200 रुपये से कम तक की भी राखी की बुकिंग कराई जा सकती है। वहीं अधिक से अधिक 5000 रुपये तक की बुकिंग की सुविधा है। बुकिंग में राखी के अलावा चयनित गिफ्ट भी है।
कीमत में छूट
ऑनलाइन राखियों की खरीद पर कुछ स्टोर्स 10 फीसदी से लेकर 60 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। महंगी बुकिंग पर अधिक छूट दी जा रही है।
डिजाइनर भी उपलब्ध
ऑनलाइन स्टोर में डिजाइनर राखियों की भरमार है। इनमें स्टोन राखी, कुंदन राखी, पर्ल राखी, जरी राखी, मौली राखी, टेडी राखी, गणेश डिजाइन राखी जैसी कई राखियां हैं।
गिफ्ट भी है साथ में
अलग-अलग तरह की राखियों के साथ गिफ्ट में मिठाइयों के अलावा ड्राई फ्रूट्स व चौकलेट आदि की भी बुकिंग की जा रही है। राखी के साथ पूजा की थाली की भी बुकिंग की सुविधा कुछ कंपनियां मुहैया करा रही हैं।
बाजार में चांदी की राखियां भी
शहर के ज्वलेर्स शॉप में चांदी की राखियां भी बेची जा रही हैं। सेक्टर-27 के इंद्रा मार्केट में तिलक ज्वेलर्स के ओमवीर अवाना ने बताया कि उनके शोरूम में चांदी की राखियां 200 से लेकर 700 रुपये तक में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राखी का रेट उस दिन के चांदी के रेट के मुताबिक निर्धारित होगा।
रविवार को भी होगी डिलीवरी
नोएडा उपमंडल डाक विभाग के सहायक डाक अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार 10 अगस्त को भी राखी की डिलीवरी की जाएगी। इस बाबत मुख्यालय से आदेश आ चुका है। सभी डाकियों को राखी के दिन राखी डिलीवरी के लिए कहा गया है।