फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special daily train run between delhi-haridwar via shamli-tapri

सुविधा: कांवड़ स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह करेगी आसान, दिल्ली-हरिद्वार के बीच वाया शामली-टपरी चलेगी गाड़ी

Fri, 22 Jul 2022 12:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Jul 2022 12:34 AM IST
सार

ट्रेन संख्या 04018 दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार दैनिक कांवड़ स्पेशल तत्काल प्रभाव से बहाल की गई है। यह ट्रेन 27 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। दिल्ली जंक्शन से शाम 5:45 ट्रेन चलेगी और देर राज 12:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 

विज्ञापन
special daily train run between delhi-haridwar via shamli-tapri
ट्रेन पर जाते कांवड़िए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांवड़ यात्रियों को ध्यान में रख रेलवे ने तत्काल प्रभाव से दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली-हरिद्वार के बीच चलेगी। कांवड़ रूट को ध्यान में रख इस ट्रेन को वाया शामली-टपरी चलाया जाएगा।  

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04018 दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार दैनिक कांवड़ स्पेशल तत्काल प्रभाव से बहाल की गई है। यह ट्रेन 27 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। दिल्ली जंक्शन से शाम 5:45 ट्रेन चलेगी और देर राज 12:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04017 हरिद्वार से दिल्ली जंक्शन के लिए मध्यरात्रि 1:20 बजे चलेगी और सुबह 8:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन दिल्ली शाहदरा, गोकलपुर सबोली हॉल्ट, बेहटा हाजीपुर, नोली, नुश्रताबाद, खरखर, गोलनथरा, फखरपुर हॉल्ट, खेकड़ा, सन्हेरा हॉल्ट, अहेरा हॉल्ट, बागपत रोड, सुजरा, अलवरपुर, बरका, बडौत, बाओली, कासिमपुर खेड़ी, बुधपुर, असारा हाल्ट, ऐलम, कांधला, खंडरवाली, गुजरावाला, शामली, सिलावर, हिंद मोटर, हरीशपुर, थाना भवन, ननौता, सोना अर्जुनपुर, रोयापुरम, भानखला हॉल्ट, मनानी, टपरी, रूड़की और ज्वालापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed