फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special cut off released for admission in NCWEB

Delhi NCR News: एनसीवेब में दाखिले के लिए स्पेशल कट ऑफ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
बीए प्रोग्राम इतिहास व राजनीति विज्ञान का कॉम्बिनेशन छात्रों की पहली पसंद
विज्ञापन


तीसरी कट ऑफ के बाद इस प्रोग्राम में 13 कॉलेज सेंटर पर दाखिले बंद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डीयू के नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में तीन कट ऑफ के दाखिले संपन्न होने के स्पेशल कट ऑफ सोमवार को जारी कर दी गई है। इस कट ऑफ में उन्हीं छात्राओं को दाखिला मिलेगा जो किसी कारण से पहली से तीसरी कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सके। इस कट ऑफ में पहले दाखिला पा चुकी छात्राएं कॉलेज सेंटर भी नहीं बदल सकती हैं। स्पेशल कट ऑफ के आधार पर दाखिला 19 से 21 अगस्त तक लिया जा सकता है जबकि फीस का भुगतान 23 अगस्त तक किया जा सकता है।

एनसीवेब में तीन कट ऑफ के बाद 15,200 में से 9,500 सीटें भर गई हैं। इस तरह से अब भी 5,700 सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए यह कट ऑफ जारी की गई है। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन काफी हिट साबित हो रहा है। इसमें दाखिले 26 कॉलेज सेंटर में से 13 कॉलेज सेंटरों पर बंद हो गए हैं। इस कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी की सबसे कम कट ऑफ 44 फीसदी भगिनी निवेदिता कॉलेज में है।
विज्ञापन


वहीं, अदिति महाविद्यालय में 45 फीसदी या उससे अधिक वाले छात्र दाखिला ले सकते है। इसी तरह एसपीएम में 70 फीसदी, माता संदुरी में 64 फीसदी या उससे अधिक वाले इतिहास-राजनीति कॉम्बिनेशन वाले प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। कॉलेजों में एससी श्रेणी की कट ऑफ 40 फीसदी से लेकर 55 फीसदी तक रही है। यह अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग है जबकि ओबीसी श्रेणी में भी अभी दाखिले की गुजांइश है। एसटी श्रेणी में सबसे कम कट ऑफ 39 फीसदी भगिनी निवेदिता कॉलेज में हैं। वहीं, बीए प्रोग्राम इकोनॉमिक्स-राजनीति विज्ञान प्रोग्राम में पांच कॉलेज सेंटरों मैत्रेयी, डीडीयू, माता सुंदरी कॉलेज, हंसराज व मिरांडा हाउस में दाखिले बंद हो गए हैं। एसटी श्रेणी का दाखिला अदिति कॉलेज में 37 फीसदी पर हो जाएगा जबकि भगिनी निवेदिता में इस श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकॉम में अभी भी मौका
एनसीवेब में तीन कट ऑफ के बाद भी बीकॉम प्रोग्राम में मौका है। अभी केवल चार कॉलेज सेंटरों (हंसराज, मैत्रेयी, राजधानी, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स) में ही सामान्य श्रेणी के दाखिले बंद हुए हैं। मिरांडा हाउस ने 82 फीसदी कट ऑफ जारी की है जबकि इस कोर्स के लिए सबसे कम कट ऑफ भगिनी निवेदिता ने 45 फीसदी निकाली है। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने 62 फीसदी कट ऑफ जारी की है। केशव महाविद्यालय ने 55 फीसदी कट ऑफ निकाली है। इस प्रोग्राम में ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी श्रेणी की छात्राओं के लिए दाखिले के काफी चांस हैं।


चौथी कट ऑफ 25 अगस्त को होगी जारी

स्पेशल कट ऑफ के बाद 25 अगस्त को चौथी व एक सितंबर को पांचवीं कट ऑफ जारी की जाएगी। इसके बाद पहली से पांचवीं कट ऑफ तक दाखिला नहीं ले सकी छात्राओं को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से दाखिला मिलेगा। स्पेशल ड्राइव की शुरूआत आठ सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed