{"_id":"652f8236856235e2fd07a7e4","slug":"special-court-stays-summons-issued-against-bjp-leader-syed-shahnawaz-hussain-in-rape-case-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: BJP नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ जारी समन पर रोक, कोर्ट ने दुष्कर्म और धमकी के आरोप पर किया था तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: BJP नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ जारी समन पर रोक, कोर्ट ने दुष्कर्म और धमकी के आरोप पर किया था तलब
Wed, 18 Oct 2023 12:29 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:29 PM IST
सार
विशेष अदालत ने बलात्कार मामले में भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन के खिलाफ जारी समन पर रोक लगा दी। महिला की शिकायत पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन जारी किया था।
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन, भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की एक कोर्ट से भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को राहत मिल गई है। बलात्कार और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन जारी किया था। जिस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ हुसैन की पुनरीक्षण याचिका पर आदेश पारित किया है। जिसमें उन्हें 20 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। 17 अक्टूबर को पारित आदेश में न्यायाधीश ने याचिका पर शिकायतकर्ता को एक नोटिस भी जारी किया और 8 नवंबर तक जवाब मांगा।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा नेता हुसैन ने अपनी याचिका में दावा किया कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने केवल अभियोजक द्वारा सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दिए गए एक बयान के आधार पर संज्ञान लिया है। हालांकि, नशे में कोई ऐसी घटना नहीं हुई। कोई रिकॉर्ड भी नहीं है और न ही कोई सबूत है। जिससे लगता हो कि ऐसी कोई घटना हुई थी।
विज्ञापन