फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Cell of Delhi Police has arrested the prize money launderer

स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश, इंदौर से किया गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Special Cell of Delhi Police has arrested the prize money launderer
फाइल
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनामी अवैध हथियार निर्माता को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। धार, मध्यप्रदेश का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियार बनाकर यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में सप्लाई करता था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के अनुसार पुलिस को जानकारी में ये आया था कि धार, मध्यप्रदेश निवासी ईश्वर स्वचालित पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बनाता है। स्पेशल सेल ने चार जून को तीन हथियार सप्लायर हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 13 पिस्टल, 16 मैगजीन व 100 कारतूस बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी हरेंद्र ने बताया कि वह अवैध हथियार मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अवैध हथियार निर्माता ईश्वर सरदार से लेता है। स्पेशल सेल की टीम ने ईश्वर सरदार को काफी तलाश किया, मगर वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसको पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर संजय गुप्ता व राजेश की विशेष टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम को 14 जुलाई को ईश्वर के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे इंदौर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे शनिवार को दिल्ली लाया गया था। आरोपी ईश्वर (26) आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी दो बार गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने बताया कि वह कई वर्षों से अवैध हथियार बना रहा है और करीब एक हजार अवैध हथियार व कारतूस बना चुका है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed