{"_id":"5c9804c6bdec22146d707586","slug":"special-cell-arrested-1-lakh-prize-miscreants-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल सेल ने एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा, 50 से अधिक मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल सेल ने एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा, 50 से अधिक मामले हैं दर्ज
Mon, 25 Mar 2019 03:59 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आली मेव, पलवल निवासी मुन्नू खान (30) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी वाहन चोरी, मवेशी चोरी, लोगों पर गोली चलाने और पुलिस टीम पर हमला करने के 50 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। न्यू अशोक नगर और ओखला औद्योगिक क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस आयुक्त ने मुन्नू की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार (कुल एक लाख) का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक ईको कार और एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 21 मार्च को स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी मुन्नू खान द्वारका बामनौली क्रॉसिंग के पास अपने किसी से मिलने आने वाला है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम ने पुलिस ने एक ईको वैन को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही आरोपी वैन को छोड़कर जंगलों में भागने लगा। करीब 300 मीटर पीछा करने के बाद आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग का भी प्रयास किया। आरोपी के पास से बरामद ईको वैन चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दिल्ली अपने कुछ साथियों से मिलने आया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विशेष रूप तैयार वाहन से वारदात को देता था अंजाम
वाहन चोरी के अलावा मुन्नू खान मवेशी चोरी करता था। चोरी करने के दौरान कई बार उसने पुलिस समेत अन्य लोगों पर हमला किया। आरोपी खास तौर पर टाटा-407 और महिंद्रा पिकअप वाहनों को चोरी कर उनसे वारदात को अंजाम देता था। इन वाहनों पर भारी-भारी लोहे के गार्टर (बंपरनुमा) वेल्ड करा देते हैं। बड़े-बड़े गार्टर पुलिस के वाहनों या रास्ते में आए किसी भी वाहन को टक्कर मारने में मदद करते हैं।
इसके अलावा आरोपी वाहनों का पिकअप बढ़ाने के लिए उसके कार्बोरेटर में तेल की खपत को बढ़ा देते थे। उससे वाहन बहुत तेज गति से भागता था। आरोपियों ने अपने इन वाहनों से कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा मवेशी चोरी करते समय यह टाटा-407 या पिकअप वाहनों में पीछे पत्थर रखते थे। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपी पथराव करने के अलावा पुलिस टीम पर गोली भी चला देते थे।
शराब की लत के कारण उतरा अपराध में
आरोपी मुन्नू ने बताया कि शराब की लत पूरी करने के लिए उसने अपराध शुरू किया। वह अपने क्षेत्र के एक गिरोह में शामिल हो गया। वारदात के दौरान उसने कई बार पुलिस टीम पर गोली चलाने के अलावा पीसीआर वैन को टक्कर मारी।