{"_id":"9ff434c97648dad1ae7e4a4af251ea20","slug":"special-arrengment-for-modi-rally-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए हुआ खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए हुआ खास इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिले में कार्यक्रम के दौरान किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत कार्यक्रम स्थल के लिए तीन लाइफ सेविंग एंबुलेंस तैनात की गई हैं। इसके अलावा, दिनभर सिविल सर्जन और प्रधान चिकित्सा अधिकारी अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर कमियों को दूर करवाते दिखे।
सुबह सीएमओ डॉ. गुलशन अरोड़ा ने अस्पताल परिसर का दौरा कर साफ-सफाई करवाई। जबकि पीएमओ डॉ. सुभाष चंद ने अस्पताल की विभिन्न कमियों को दूर करवाया। एंबुलेंस में पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार दिल्ली के एम्स और सफदरजंग समेत सभी अस्पतालों को विशेष कॉल पर लिया गया है। ताकि किसी भी दुर्घटना के बाद पीड़ित को दिल्ली जाने पर तुरंत इलाज मिल सके।