{"_id":"5925c0164f1c1ba008535a86","slug":"spark-in-delhi-metro-coach-creates-panic-passengers-evacuated-at-rajiv-chawk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो के कोच से निकला धुआं, राजीव चौक पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो के कोच से निकला धुआं, राजीव चौक पर मची अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
DELHI METRO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन में स्पार्किंग के साथ निकली आवाजों से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर खाली करा लिया गया। हालांकि दिल्ली मेट्रो ने कहा कि ट्रेन के आखिरी कोच के एसी में स्पार्किंग होने से धुआं निकला था। घटना के बाद ट्रेन को ट्रैक से हटा लिया गया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10:17 बजे की है। यलो लाइन पर मेट्रो ट्रेन हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली की तरफ जा रही थी। पीक आवर्स होने के कारण ट्रेन यात्रियों से भरी हुई थी। राजीव चौक पहुंचने से पहले ट्रेन के आखिरी कोच में पहली आवाज केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर आई फिर दोबारा पटेल चौक पर आई।
विज्ञापन
राजीव चौक पहुंचते-पहुंचते स्पार्किंग के साथ आवाजें निकलीं और धुआं उठा। 15 मिनट के अंदर दो बार धुआं निकलने के साथ आवाज होने से यात्री किसी विस्फोट की आशंका से घबरा गए।
विज्ञापन
घबराए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग मेट्रो ट्रेन से बाहर निकलकर स्टेशन पर भागने लगे। तुरंत मेट्रो कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला। जांच में पता चला कि ट्रेन के आखिरी कोच के एसी में कुछ समस्या आई है। ट्रेन को उसी समय पूरी तरह से खाली कराकर ट्रैक से हटाकर डिपो में भेज दिया गया।
इसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन से आगे भेजा गया। इसके चलते पीक आवर्स में थोड़ी देर के लिए यलो लाइन पर मेट्रो की सेवाएं प्रभावित र्हुइं। इससे राजीव चौक पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
बताते चलें कि इससे पहले दिसंबर-2016 में भी पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह की समस्या आई थी। तब ट्रेन की छत पर आग के साथ धुआं निकला था। तब भी मेट्रो ने बताया था कि कोच के एसी में स्पार्किंग हुई थी। बुधवार को राजीव चौक पर हुई घटना की लोगों ने तुरंत ट्वीट कर जानकारी दी। यात्रा कर रहे एक यात्री ने लिखा राजीव चौक पर सब कुछ ठीक नहीं है। यहां कुछ गड़बड़ी है यात्री भाग रहे हैं।