फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP supremo Mulayam Singh hospitalized

मुलायम के सीने में संक्रमण, ICU में भर्ती

Sat, 07 Mar 2015 08:59 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
SP supremo Mulayam Singh hospitalized

समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार रात गुड़गांव मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू के विशेष वार्ड में रखा गया है। छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मुलायम सिंह यादव सीने में संक्रमण और पेशाब मे जलन कि शिकायत के चलते लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। इलाज में विशेष लाभ नहीं होने के चलते उन्हें शुक्रवार की रात करीब साढ़े बारह बजे विशेष विमान से दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा लाया गया। डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में उन्हें करीब डेढ़ बजे मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के महासचिव अरशद खान ने मीडिया को बताया कि उन्हें आईसीयू में आठ नंबर वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम उनका उपचार कर रही है। अस्पताल के अधीक्षक एके दूबे ने बताया कि सपा नेता की हालत पहले से कुछ बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। गुड़गांव की सिविल सर्जन पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका के मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुलायम सिंह के खून और अन्य नमूने लेकर राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनसीडीसी) को भेजा है।

रविवार को हाल जानने आएंगे अखिलेश यादव!

SP supremo Mulayam Singh hospitalized

यूपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बहू सांसद डिंपल यादव फिलहाल सपा अध्यक्ष के पास नहीं हैं। करीबियों ने बताया कि उनके रविवार को अस्पताल आने की उम्मीद है।

सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मेदांता अस्पताल से दूर रखा गया है। यही वजह है कि नेता जी के अस्पताल में दाखिल कराने के बाद से अब तक  कोई बड़ा लीडर उन्हें देखने नहीं आया।

नोएडा, गाजियाबाद करीब होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ भी अस्पताल के बाहर नहीं है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि उन्हें अस्पताल से दूर रहने की विशेष हिदायत दी गई है।

राजनाथ सिंह, शरद यादव देखने पहुंचे

SP supremo Mulayam Singh hospitalized

रूटीन चेकअप कराने शनिवार को मेदांता पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सपा मुखिया मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल मुलायम सिंह से किसी बाहरी व्यक्ति को मिलने नहीं दिया जा रहा है, इसलिए राजनाथ सिंह उनके वार्ड तक नहीं गए।  इस बारे में उन्होंने अस्पताल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर नरेश त्रेहान से इस विषय में बातचीत की।

उपचार के लिए मेंदाता में दाखिल मुलायम सिंह का हाल जानने के के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव शनिवार की शाम को अस्पताल पहुंचे। जहां पर 40 मिनट रहने के बाद वह वापस दिल्ली के लिए चले गए।

सपा के मुखिया का हाल जानने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव छह बजकर 40 मिनट पर मेदांता पहुंचे। जहां पर 40 मिनट तक रहने के बाद उनका उपचार कर रहे डाक्टरों से बातचीत के बाद वह वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed