{"_id":"0037347060b16b688e74032e24fc4ab7","slug":"south-expressway-was-hit-by-the-elderly-killed-on-the-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एक्सप्रेस की चपेट में आया बुजुर्ग, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण एक्सप्रेस की चपेट में आया बुजुर्ग, मौके पर ही मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक पंजाब में आयोजित एक सत्संग में शामिल होने जा रहा था। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह ने बताया कि सेक्टर-86 यूरोका टावर निवासी डालचंद बधवा (67) पंजाब में आयोजित होने वाले एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेन पकडने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि मथुरा से नई दिल्ली की ओर जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके पास मिले कागजात के आधार पर ही मृतक की पहचान हो पाई। देर शाम पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन