फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Soon you will got your dream home

खुशखबरी: जल्द सच होगा आपका अपने घर का सपना

Thu, 15 Oct 2015 04:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Oct 2015 04:26 AM IST
विज्ञापन
Soon you will got your dream home

दिल्ली वालों को आशियाने की सौगात जल्द ही दिल्ली विकास प्राधिकरण देने वाला है। इसी साल डीडीए नई हाउसिंग स्कीम लेकर आने की तैयारी में जुट गया है। इस स्कीम में दस हजार के करीब फ्लैटों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दिसंबर तक डीडीए की हाउसिंग स्कीम 2015 लांच हो जाएगी। संभव है कि इसका ड्रॉ निकलने के बाद नए साल में लोगों को घर का तोहफा मिले। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया में प्राधिकरण जोर शोर से जुटा हुआ है। जल्द ही इस स्कीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल डीडीए ने 26 हजार के करीब फ्लैटों के लिए स्कीम की घोषणा की थी। सही लोगों तक फ्लैट पहुंचे इसके लिए पांच साल तक फ्लैटों के नहीं बेचने पर पाबंदी लगाई गई है। नई स्कीम में भी यह नियम लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख घर बनाने का दावा हो रहा फेल

राजधानी में घर की समस्या को देखते हुए हर साल एक लाख फ्लैट बनाने का लक्ष्य डीडीए को दिया गया था।  डीडीए हजारों फ्लैटों का निर्माण तो कर रहा है लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं होने के कारण संभव है कि नई स्कीम में भी एक लाख परिवार को घर देने की बात झूठी साबित हो।

नई बोतल में पुरानी शराब

डीडीए की इस नई हाउसिंग स्कीम में ज्यादातर वैसे फ्लैट होंगे जो पिछले  स्कीम में शुमार किए गए थे। रोहिणी व द्वारका इलाके में बने इन फ्लैटों को एलआईजी के नाम पर बेचा गया लेकिन जब फ्लैट बनाने की नींव पड़ी तो यह कहा गया था कि इसे इकोनॉमिक वीकर सेक्शन के लिए बनाया जा रहा है। घर छोटा व मूलभूत सुविधा केअभाव के कारण साढ़े सात हजार फ्लैटों को लोगों ने लौटा दिया है। डीडीए इन्हीं फ्लैटों को अपने नई स्कीम में शामिल करने की योजना बना रहा है।


एलआईजी फ्लैटों की संख्या ज्यादा

डीडीए की नई हाउसिंग सकीम से सभी वर्ग के लोगों को फायदा नहीं पहुंचेगा। नई स्कीम में आठ हजार के करीब एलआईजी फ्लैट होंगे। फिलहाल डीडीए की योजना दस हजार फ्लैटों की स्कीम निकालने की है लिहाजा दो हजार फ्लैट ही एमआईजी, एचआईजी, एक्सपेंडेबल फ्लैट होंगे। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जो फ्लैट तैयार हैं उन्हीं को स्कीम में शामिल किया जाएगा। रोहिणी, द्वारका, नरेला के ज्यादातर फ्लैट नई स्कीम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed