फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonu Nigam Concert in Delhi Today; Traffic to be Diverted

Traffic Advisory: दिल्ली में सोनू निगम का कॉन्सर्ट आज, यातायात रहेगा परिवर्तित; पुलिस ने जारी की एडवायजरी

Sat, 28 Mar 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 03:50 AM IST
सार

यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि स्टेडियम में 28 मार्च को होने वाले ‘सतरंगी रे’ संगीत कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam Concert in Delhi Today; Traffic to be Diverted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कलाकार सोनू निगम के कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली में शनिवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि स्टेडियम में 28 मार्च को होने वाले ‘सतरंगी रे’ संगीत कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विज्ञापन


यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोनू निगम का ‘सतरंगी रे बाय सोनू निगम लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट’ संगीत कार्यक्रम शाम चार से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। आईपी मार्ग, विकास मार्ग तथा राजघाट और आईपी डिपो के बीच रिंग रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा।
विज्ञापन


इसी के साथ अपराह्न दो से रात 10 बजे के बीच राजघाट से आईपी मार्ग की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिसके अनुसार, गेट संख्या 7 और 8 से प्रवेश करने वालों को वेलोड्रोम रोड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, रिंग रोड पर स्थित गेट संख्या 16, 18, 21 और 22 तक पहुंचने के लिए एमजीएम रोड से होकर जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल के पास पार्किंग की सुविधा केवल उन्हीं वाहनों के लिए उपलब्ध होगी, जिन पर वैध पार्किंग लेबल लगा होगा। पार्किंग क्षेत्रों में प्रवेश के लिए एमजीएम रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है। यातायात परामर्श के अनुसार राजघाट से आईपी फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड के दोनों ओर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed