फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Vihar to see a facelift, with roads and drains redesigned for 70 lakh rupees, and link lanes to be given a new look.

Delhi NCR News: सोनिया विहार की बदलेगी सूरत, 70 लाख से सड़क-नाले री-डिजाइन, लिंक गलियों को मिला नया रूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सोनिया विहार में 70 करोड़ की सीवर परियोजना जारी, करावल नगर के लिए कुल 300 करोड़ मंजूर हुए हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
करावल नगर विधानसभा के सोनिया विहार इलाके में अब सड़कें और नाले नए तरीके से तैयार होंगे। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति व भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री विकास निधि से 70 लाख रुपये की लागत से तीसरा पुस्ता मार्केट में सड़क और नालों का निर्माण शुरू कराया। साथ ही तैयार लिंक गलियों का लोकार्पण भी किया।

मंत्री ने कहा कि इन कामों से इलाके की सूरत बदलेगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि करावल नगर में पिछले एक साल में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य मंजूर किए गए हैं। अकेले सोनिया विहार में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जो 70 से 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। सभापुर वार्ड में भी एक महीने के भीतर सीवर का काम शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि पहले अनधिकृत कॉलोनियों के नाम पर काम टलते रहते थे और गलियां सालों तक खुदी रहती थीं, लेकिन अब काम तेजी से हो रहा है। सरकार ने पार्षदों को भी एक-एक करोड़ रुपये का फंड देकर विकास कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन


पुस्ते
भी मजबूत और चमकदार होंगे

मंत्री ने बताया कि इलाके के पुस्ते को मजबूत करने और उस पर टाइल लगाकर ट्रैफिक शुरू करने की योजना है। पुस्ते को डबल करने के लिए 350 से 400 करोड़ रुपये की बड़ी योजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा सोनिया विहार में एक नया प्राइमरी स्कूल खोलने और सभापुर में हाई टेंशन तारों को भूमिगत करने की योजना भी है। उन्होंने कहा कि नया मास्टर प्लान आने के बाद ओ-जोन से जुड़े मुद्दों में भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के जिक्र पर विपक्ष को घेरा
विकास कार्यों के बीच कपिल मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर देश का गौरव बढ़ाया। अब वे लोग भी सेना की तारीफ कर रहे हैं, जो पहले सवाल उठाते थे। हाल के चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि जो सनातन के खिलाफ बात करेगा, जनता उसे जवाब देगी। दिल्ली में अगले पांच साल में पिछले 50 साल से ज्यादा विकास कार्य होंगे। कार्यक्रम में निगम पार्षद सोनी अनुपम पांडे समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed