नेशनल हेराल्ड: हाईकोर्ट पहुंचे सोनिया-राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आया जब सोनिया-राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले में एक अर्जी दाखिल की।
इस अर्जी में पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहे मामले में सोनिया और राहुल को जारी समन को चुनौती दी गई है।
जानकारी के अनुसार इस मामले की पैरवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे हैं।
7 अगस्त को होना था कोर्ट में पेश
कुछ साल पहले बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड नामक अखबार के फंड का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें 7 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया था।
कोर्ट की ओर से जारी समन में सोनिया-राहुल के अलावा सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, मोतीलाल वोहरा और ऑस्कर फर्नांडीज का भी नाम शामिल है। मेट्रोपॉलिटन जज गोमती मनोचा ने समन जारी करते हुए कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कई साक्ष्य मिले हैं।
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेताओं को यंग इडियन नाम की निजी कंपनी के जरिए अखबार की संपत्ति का अधिग्रहण करने के मामले में कोर्ट में खींचा था। इस कंपनी के डायरेक्टर सोनिया और राहुल गांधी हैं, जो 76 फीसदी शेयर धारक हैं।