फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Gandhi s personal secretary PP Madhavan accused of sexual assault by a Dalit woman

Delhi: सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, 71 साल के माधवन पर 26 साल की विधवा के गंभीर आरोप

Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
सार

आरोप लगाने वाली महिला दिल्ली में ही रहती है। उसके पति की 2020 में मौत हो गई थी। महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में काम करता था।

विज्ञापन
Sonia Gandhi s personal secretary PP Madhavan accused of sexual assault by a Dalit woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक पीड़िता उत्तम नगर इलाके में रहती है। महिला का पति कांग्रेसी कार्यकर्ता था, होर्डिंग-बैनर लगाने का काम करता था। इसी वजह से वह कांग्रेस पार्टी के संपर्क में आई और उसका पार्टी के दफ्तर और कार्यक्रमों में आना-जाना शुरू हो गया। 2020 में उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत और कोरोना के कारण उसे खाने के भी लाले पड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत के बाद काम मांगने गई थी कांग्रेस दफ्तर
वह मदद के लिए पार्टी दफ्तर गई तो वहां उसे किसी कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का मोबाइल नंबर दे दिया। फोन पर उसने माधवन को अपनी माली हालत के बारे में बताया और काम दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद अक्सर माधवन और महिला के बीच बातचीत होने लगी। 21 जनवरी 2022 को माधवन ने उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की बात की और पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अकेला है और उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं। एक दिन आरोपी ने उसे रात को मिलने के लिए उत्तम नगर बुलाया। पहले महिला ने मना कर दिया, लेकिन जिद करने पर चली गई। आरोपी ने महिला को गाड़ी में बिठाकर अपने चालक को कार से उतार दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ गंदा काम किया। 


शादी का दबाव बनाने पर धमकी
फरवरी 2022 में आरोपी ने पीड़िता को सुंदर नगर स्थित अपने मकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसकी पत्नी अभी जीवित है। पीड़िता ने माधवन से जब पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में उसने पीड़िता को कुछ पैसों का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा। बात नहीं बनी तो उसने पीड़िता को जान से मरवाने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed