{"_id":"5f266e878ebc3e9f6140f25a","slug":"sonia-gandhi-discharged-from-sir-ganga-ram-hospital-delhi-health-condition-stable","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, हालत स्थिर
Sun, 02 Aug 2020 01:13 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल ने पहले में कहा था कि वह 'नियमित परीक्षण और जांच' के लिए भर्ती हुई थीं।
विज्ञापन
एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि 30 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी दिए जाने के वक्त उनकी हालत स्थिर थी।
विज्ञापन
एसजीआरएच ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा था कि उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है।