{"_id":"69c3a2d63255b9307307ef7c","slug":"sonia-gandhi-admitted-to-ganga-ram-hospital-is-in-stable-condition-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टर कर रहे निगरानी; पढ़ें हेल्थ अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टर कर रहे निगरानी; पढ़ें हेल्थ अपडेट
Wed, 25 Mar 2026 02:24 PM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:24 PM IST
सार
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में उपचार जारी है। तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच के लिए विभिन्न टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गई हैं और उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उपचार योजना तय की जाएगी।
विज्ञापन