फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Akhtar hopes for justice due to intervention of Bangladesh Prime Minister

Sonia Akhtar: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से सोनिया को इंसाफ की आस, 40 दिन से भटक रही इधर से उधर

Sun, 10 Sep 2023 09:19 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Sep 2023 09:19 PM IST
सार

सोनिया का कहना है कि वह बेटे को उसके पिता का हक दिलाकर रहेगी। अब सोनिया की सीमा हैदर के वकील एपी सिंह मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया की शिकायत बांग्लादेश हाईकमीशन को दी गई।

विज्ञापन
Sonia Akhtar hopes for justice due to intervention of Bangladesh Prime Minister
सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदुस्तानी पति की तलाश और न्याय की आस में भारत में आकर 40 दिन से भटक रही बांग्लादेशी सोनिया अख्तर को इंसाफ की आस जगी है। बांग्लादेशी हाईकमीशन के माध्यम से की गई सोनिया अख्तर की शिकायत को जी-20 में आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अग्रिम कार्रवाई के लिए भारत सरकार को प्रेषित किया है। यह जानकारी सोनिया अख्तर व सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने दी है।

विज्ञापन

बांग्लादेश से आई सोनिया अख्तर पहले ग्रेटर नोएडा में रहकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस से न्याय की मांग कर रही थी। सोनिया अख्तर का कहना था कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले उसके पति सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में उससे धोखा देकर विवाह किया था। सौरभ ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई है। इसके बाद सौरभ ने पहले धर्म परिवर्तन किया और फिर निकाह किया। इसके बाद पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश की कंपनी ने हटा दिया और वह भारत आ गया। सोनिया अख्तर सवा साल के बेटे को लेकर बांग्लादेश से भारत आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया का कहना है कि वह बेटे को उसके पिता का हक दिलाकर रहेगी। अब सोनिया की सीमा हैदर के वकील एपी सिंह मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया की शिकायत बांग्लादेश हाईकमीशन को दी गई थी। हाईकमीशन ने शेख हसीना को पूरे मामले से अवगत कराकर शिकायत दी है। अब शेख हसीना ने इस शिकायत को कार्रवाई के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया है। इसमें सोनिया अख्तर ने पति सौरभ पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed